मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मीनाक्षी चौक एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मीनाक्षी चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात के सुचारु संचालन तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


