Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने छात्राओं से कहा: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दोस्ती से दूर रहें

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा भी छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी अप्रिय परिस्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने के संबंध में जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि “जागरूकता, आत्मविश्वास और शिक्षा ही सशक्तिकरण की सबसे मजबूत आधारशिला है।” उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को साझा किया गया, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधानपरक उत्तर दिया गया।

शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *