Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग और रामपुर तिराहा पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण एवं थाना छपार की रामपुर तिराहा पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ मार्ग (शिव चौक, अस्पताल तिराहा, बझेडी रोड, बागोवाली, बामनहेडी, रामपुर तिराहा आदि) का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पुलिस पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहे तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार करते हुए निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छपार क्षेत्रांतर्गत रामपुर तिराहा पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्र एवं सुरक्षा उपकरणों, आगंतुक रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा चौकी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सदैव सतर्क एवं अनुशासित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करें तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस दौरान महोदय द्वारा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनके क्षेत्र की जानकारी ली गयी तथा आरक्षी अंकित कुमार को क्षेत्र की अच्छी जानकारी, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन व बेहतर जानकारी के लिये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *