Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे स्टेशन पर मंडी व शहर को जोड़ने वाले पुल का जल्द निर्माण करने को कहा

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडी से शहर को जोडने वाले पुल के जल्द निर्माण को लेकर कहा। उन्होंने तीनों प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट तथा वाटर कूलर भी लगाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मित्तल व व्यापारी नेता संजय मिश्रा मौजूद रहे। सांसद ने शहीद भगत सिंह सेवा दल की जल सेवा में भी भाग लिया।

बाद में सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने जिला अस्पताल में कुत्ते से हुए घायल बच्चे का हाल जानने पहुंचे वहां सीएमस से बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *