भोपाल। मध्य प्रदेश की NEET छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने 20 मई को नागपुर में फंसी लगाकर जान दे दी। अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है।
आकांक्षा ने लिखा – “मम्मी, पापा आपका मुझ पर भरोसा था कि मेरी बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर बन जाएगी। पर दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। पहले NEET के पेपर में मेरे अच्छे मार्क्स आ रहे थे, पर दोबारा पेपर अच्छा जाए, इसकी क्या गारंटी है। सॉरी मम्मी पापा। मैंने सब बर्बाद कर दिया आप दोनों का”
Author: Taja Report
Post Views: 275

