Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कथा के तीसरे दिन मुख्यातिथि रही समाजसेविका और बीजेपी नेत्री ममता अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। श्रीजी सेवा समिति के तत्वावधान में सनातन धर्म सभा में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन आज रामजन्म का अलौकिक प्रसंग सुनाया गया। कथा पंडाल को फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जैसे ही कथाव्यास जी ने रामजन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल “बधाई हो, बधाई हो, अवध में राम जन्मे हैं” के जयकारों से गूंज उठा।

आज की कथा में व्यासपीठ से बताया गया कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। राजा दशरथ के महल में चारों भाइयों के जन्म का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर बधाई गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी। पुष्प वर्षा कर रामजन्मोत्सव मनाया गया।

कथा में कहा गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आदर्श आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है

अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ आज की कथा का विश्राम हुआ।

आज कथा में ममता अग्रवाल भाजपा नेता एवं मुख्य यजमान गौरव गर्ग एवं अभिनव अग्रवाल अश्वनी रहेजा कल सुभाष चंद्र ललित अरोड़ा संजीव धीमान ईश कौशल आदि उपस्थित रहे

 

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *