लखनऊ। यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। कई मलबे में दब गए। कुछ पिलर पर फंस गए।
आधी रात के बाद आए तूफान ने हमीरपुर में तांडव मचाया है। यहां बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। छह लोग घायल हैं। कुछ लोग पिलर पर फंसे हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत हुई है। कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है, इसलिए JCB से मलबा हटवाया जा रहा है। 3 मजदूर ऊपर पिलर पर ही फंसे हुए हैं, उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास चल रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 49

