मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के बीएफए चतुर्थ वर्ष तथा एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माँ शाकुम्भरी विश्वविधालय, सहारनपुर के परीक्षाफल में सर्वोतम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में बी0एफ0ए0 चतुर्थ वर्ष में अप्लाईड आर्टस से प्राची षर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रजनीष कुमार ने 90.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्रृति ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और फैशन डिजाइनिंग में रितेष कौरी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान नमीन ने 89.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा साक्षी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में एम0एफ0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर में ड्राइिंग एंड पेंटिंग से श्रöा सैनी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, राजकुमार ने 88.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं पुनम देवी ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एम0एफ0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर में अप्लाईड आर्टस से तपस्या ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाषी त्यागी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अनुराधा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एम0एफ0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर फैशन एंड डिजाइनिंग में आशीष कुमार ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्रिंसी तँवर ने 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा इषिका कौषिक ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एम0एफ0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर में टेक्सटाइल डिजाईनिंग से अपूर्वा षर्मा 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अर्पणा त्यागी 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थिओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक व् परिजनों को दिया।
बी0एफ0ए0 चतुर्थ वर्ष और एम0एफ0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थिओं ने अपनी सफलता के बारे में बोलते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त शैक्षिक वातावरण तथा पुस्तकालय में उपलब्ध ज्ञानवर्धक पुस्तके, शिक्षकों द्वारा दिया गया बहुमूल्य ज्ञान व माता पिता के आर्शीवाद ने उन्हें इस सफलता को अर्जित करने में अहम भूमिका निभायी है।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के लिये प्रयास करते रहना चाहिए।
श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थिओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सहराना की।
विद्यार्थियों को सम्मानित करने के अवसर पर शुभ कुलश्रेष्ठ, ट्रस्टी श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, डा सौरभ मित्तल, कार्यवाहक प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डा मनोज धीमान निदेश ललित कला विभाग, श्री राम कॉलेज के ललित विभाग के विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, डॉ अनु, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्ता सैनी और षहजादी ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।


