मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त की इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया गया है।
पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें कॉलेज के 100 विद्यार्थी शामिल हैंद्य
जिसमे से चयन के सभी चरणों के बाद 80 विधार्थियो का चयन हुआ। श्री राम कॉलेज के चौयरमेन डॉ सुभाष चद्र कुलश्रेष्ठ , प्राचार्य डॉ प्रेरणा प्रेणा मित्तल एवं श्री राम कॉलेज के एक्सटर्नल एडमिशन कपिल धीमान चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि विधार्थियो की मेहनत, कृषि संकाय के दिशानिर्देश और कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। विधार्थियो ने बताया की कॉलेज में सभी विषय की कक्षाओं और प्रोयोगात्मक़ कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से होता हैं तथा समय- समय पर किसान मेला , शोध केंद्र एवं कंपनी के पिलेशमेंट के जानकारी कृषि संकाय के माध्यम से प्रदान की जाती है। जो की विधार्थियो के भविष्य के लिए बहुत जायदा लाभकारी होती है। कृषिसंकाय के विभगाध्यक्ष डॉ नईंम अली और और सभी सह-अध्यापकों ने चयनित विधार्थियो के बहुत बधाई दी।
इस मौके पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल रहा और विधार्थियो उनके अवसरों ने उत्साह व्यक्त की। इस मौके पर कृषि संकाय के डॉ अंजलि जाखड़, डॉ.प्रवीन मालिक , श्री सूरज सिंह , श्री राज कुमार , डॉ अक्षय कुमार , डॉ रीनू कुमार, डॉ उमारा रहमानी , डॉ रिया , श्री सचिन कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।


