मुजफ्फरनगर। कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल, मुरादनगर में 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन क्लस्टर गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शारदेन स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शारदेन स्कूल ने फादर एंजेल स्कूल, वैशाली को 1–0 से हराकर विजयी शुरुआत की।
दूसरे मुकाबले में शारदेन स्कूल ने इंडस वैली स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से पराजित किया। इस मैच में कुलसूम जैदी, अरीबा और अलीज़ा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूरे मैच के दौरान टीम ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की विद्यालय परिवार ने सराहना की तथा आगामी मुकाबलों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं।
Author: Taja Report
Post Views: 28


