Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बिजली चोरी में सात व बकाया में डेढ सौ कनेक्शन काटे

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में सात कनेक्शन काट दिए गये। इसके अलावा डेढ सौ बकायेदारों पर भी कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई।

सुजड़ू क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 7 उपभोक्ता सीधे खंभे से मीटर से पहले केबल में कट/कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। विभाग ने इन सभी 7 आरोपियों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा (FIR) दर्ज कराया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध मीटर भी पाए गए, जिन्हें मौके पर सील कर गहन जांच के लिए मीटर टेस्टिंग लैब भेजा गया है।

सुजड़ू में बिजली चोरी पकड़ने के साथ-साथ मुजफ्फरनगर शहर के अलग-अलग इलाकों में विभागीय टीमों ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल न भरने वाले और बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही बरतने वाले 150 से अधिक बड़े विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। इस बड़ी और संयुक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता (रेड) राघवेंद्र कुमार, अवर अभियंता (रेड) दिलीप कुमार व शीशराम, प्रवर्तन दल के प्रभारी अमित गोस्वामी, अवर अभियंता (प्रवर्तन दल) प्रदीप कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में लाइन स्टाफ और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *