मुजफ्फरनगर। बरवाला के जंगल में खंभे से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला के जंगलों में एक युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गन्ने के खेत में बने हाईटेंशन लाइन के टावर से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही हरसौली चौकी प्रभारी विकास चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 59


