मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र की गंग नहर में बह रहे दो शवों को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। गांव महमूदपुर माजरा के सामने दोनों बहते देखे गए। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
इससे पहले भोपा गंग नहर पुल से बुधवार को एक युवक ने गंग नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते गंग नहर की तेज लहरों में समा गया। युवक के नहर में कूदने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने मामले की जानकारी कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
Author: Taja Report
Post Views: 102


