Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बंद कमरे में युवक व युवती के शव मिलने से सनसनी

सहारनपुर। एसबीआई कॉलोनी इलाके में एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास तीन मंजिला मकान में केरल का रहने वाला सैम कमनिश (40) किराये पर रहता था। वह महापौर के डॉ. अजय सिंह मेडीग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। करीब 10 साल से यहां नौकरी कर रहा था। उसका गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय आस्था से चार साल संबल था। आस्था एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर थी। वह हर रोज सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाती थी और शाम 5 बजे तब घर आ जाती थी।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज से आस्था के भाई के पास फोन पहुंचा। उन्होंने कहा कि आस्था आज कॉलेज नहीं आई है। उसके भाई ने उसे खोजना शुरू किया। शाम के 5 बज गए। मगर आस्था घर नहीं पहुंची। घरवालों को चिंता हुई तो वह परेशान हो गए। इसके बाद आस्था के भाई ने पूरी कहानी बताई। आस्था के पिता रामकिशन ने एसएसपी को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *