मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के मुख्य संरक्षक स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज का पगड़ी, पटका एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने अपने संबोधन में समाज की एकता, अखंडता एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी से राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह का संचालन संदीप शर्मा ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट, मुख्य सलाहकार अजय शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पूनम शर्मा, नीरज गौतम, संजय मिश्रा, संजय गौतम, अरुण मिश्रा, अमित वत्स, अलका शर्मा, लक्ष्मण शर्मा एवं रजनीश गौतम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


