Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर व्यापरियों के सम्मेलन में बोले संदीप बंसल योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है 

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर व्यापार मंडल की प्रार्थना वह शक्ति हमे दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जाए गाकर किया गया सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल अपने संबोधन में कहा कि देश में व्यापारी को भी फौजी व आईएस वाला सम्मान मिलना चाहिए अगर फौजी देश की सीमाओं का प्रहरी है तो व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का प्रहरी है उन्होंने कहा हमारी मांग पर सरकार ने व्यापारियों को व्यापारी कल्याण दिवस भामाशाह जयंती पर घोषणा करके व्यापारी को सम्मान दिया है इसी प्रकार प्रत्येक माह व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक भी व्यापारियों के सुरक्षा के लिए प्रत्येक जनपद में कराई जा रही है इस बैठक का एक उद्देश्य यह भी है कि चाहै ई-कॉमर्स का मैटर हो चाहे बाट- माप विभाग का हो चाहे जीएसटी का हो चाहै भ्रष्टाचार का हो चाहे सैंपलिंग का हो इन सभी विषयो पर व्यापारी सरकार का सहयोग करना चाहता है हम यह नहीं चाहते कि हमारे पर यह इल्जाम लगे कि हम सरकार का सहयोग नहीं करना चाह रहे हैं और हम सरकार से अलग हैं हम नहीं चाहते कि भ्रष्टाचार में डूबा अधिकारी व कर्मचारी व्यापारी का शोषण करें इसलिए इस बैठक मे तय किया गया कि हम भ्रष्टाचार का सहयोग नहीं करेंगे व्यापारी एकजुट होकर ईमानदारी से संगठित होकर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे और अपनी बात को सरकार तक व संगठन तक पहुंचाएंगे वरिष्ठ लेकिन पैसे का लेने नहीं करेंगे ई-कॉमर्स पर बोलते हुए कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे की ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त कर लगाया जाए जिससे खुदरा व्यापार जिंदा रहे उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है योगी जी के राज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है जिससे व्यापारियों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचा है हमने पहले भी कई सरकारे देखि है मगर इससे ज्यादा कानून व्यवस्था सुदृढ़ कभी नहीं देखी सरकार ने व्यापारियों को दुर्घटना बीमा जो 5 लाख से बढ़कर 10 लाख किया हम सरकार से मांग कर रहे थे काफी समय से की व्यापारियों को शिक्षक दिवस बाल दिवस के तरह ही व्यापारी दिवस की घोषणा की जाए उन्होंने भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर घोषणा करके व्यापारियों को तोहफा दिया है वरिष्ठ प्रांत के उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने संगठन पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में व्यापारियों को प्रत्येक बाजार में अपनी कार्य गठित करनी चाहिए उन्होंने जीएसटी के विषय में भी अपना सुझाव रखा कि जब व्यापारी कोई माल खरीद कर टैक्स देकर लाता है और जो व्यापारी माल बेचता है अगर वह टेस्ट टैक्स विभाग को पे नहीं करता है तो उसकी जिम्मेदारी विक्रेता पर डाल दी जाती है यह बिल्कुल गलत कानून समाप्त होना चाहिए उन्होंने यह प्रस्ताव भी बैठक में रखा की प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनने के लिए जो शर्तें लगाई गई है वह तुरंत प्रभाव से समाप्त कराई जाए उन्होंने यह भी मांग उठाई कि व्यापारियों को दुकानों का स्वामित्व मिलना चाहिए एक मांग उन्होंने बैठक में यह भी की रजिस्टर्ड व्यापारी को राज्य कर्मचारी व शिक्षकों की तरह ₹500000 का कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए बैठक में सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ गाजियाबाद बागपत बिजनौर मुरादाबाद कांधला शामली बदायूं आदि काफी जगह के व्यापारी उपस्थित थे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *