Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के आरोप पर बवाल, हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में, हिन्दू संगठनों पर मुकदमे की तैयारी 

मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक हिंदू युवती के साथ मौजूद एक युवक पर कुछ लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक युवती के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत कर रहा था। इस पर मौजूद लोगों ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आशु शर्मा बताया। हालांकि, बाद में जानकारी प्राप्त करने पर उसकी पहचान अफजल निवासी थाना भवन, जनपद शामली के रूप में होने का दावा किया गया। इसी दौरान युवती युवक को बचाने का प्रयास करती हुई भी दिखाई दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही सूत्रों की मानें तो बड़े राजनीति के दबाव में पुलिस हिन्दू संगठनों पर मुकदमे की तैयारी कर रही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *