Skip to main content

TR NEWS UP-UK

टीजीटी परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर । आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आज जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की समीक्षा बैठक आयोजित गई।

​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा जनपद में कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिनांक 02 व 03 जुलाई, 2026 को प्रति दिन दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वाहन्ः 09:30 बजे से अपराहन् 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में (अपराह्नः 02:30 बजे से सांय 05:00 बजे तक) तथा 04 जुलाई, 2026 को (प्रथम पाली पूर्वाहन्ः 09:30 बजे से अपराहन् 12:00 बजे तक) आयोजित होगी।

उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न कॉलेज के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों तथा केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि जिस तरह पूर्व में बहुत सी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई थी, ठीक उसी तरह यह भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं।

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता अनिवार्य रहे।  उन्होंने प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों तथा केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में भूमिका सबसे अहम है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा की परीक्षार्थियों बाहर से आएंगे उनके लिए पीने की पानी शौचालय महिला पुरुष अलग-अलग हो, तथा लाइन में खड़े होने के लिए छांव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहाकी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

​उन्होंने कहा कि “TET परीक्षा की गरिमा और शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व या सॉल्वर गैंग परीक्षा में व्यवधान डालने या शुचिता भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न कॉलेज के प्रधानाचार्यों और शिक्षक तथा केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *