मुजफ्फरनगर। सुलह समझौते हेतु समाधान समारोह 21, 22 व 23 अगस्त 2026 तक चलेगा।
उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में समाधान समारोह के अंतर्गत पीठ संख्याः- 01 के निस्तारण हेतु सुलह समझौते के आधार पर पक्षकारो से वार्ता की गई दोनो पक्षकारो की आपसी सुलह समझौते हेतु वार्ता करायी गई उक्त के संबंध में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया समाधान समारोह 21, 22 व 23 अगस्त तक चलेगा जो पत्रावली माननीय उच्चतम न्यायालय में लम्बित है उनका निस्तारण किया जायेगा आज श्री महेशानन्द झा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित पक्षकारो के मध्य सुलह समझौते हेतु वार्ता करायी गई जिसमें डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर द्वारा सभी पक्षकारो के मध्य सुलह समझौते हेतु प्रयास किया गया डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर द्वारा बताया गया कि सुलह समझौते के आधार पर कोई भी पक्षकार अपना शमणीय अपराध मध्यस्थता केन्द्र में लगवा सकता है और उसका निपटारा करवा सकता है।


