Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हीटवेव से राहत मिलने और कईं राज्यों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली। पूरा उतर भारत गर्मी में झुलस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के बाद हीटवेव से राहत मिलने और कईं राज्यों में बारिश की संभावना है। तेज आंधी की भी संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों के ऊपर अभी भी बना हुआ है। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 मई को आएगा। अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर बारिश होगी। 28 मई से लेकर 30 मई तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। दो-तीन दिन की गर्मी के बाद मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में बारिश और आंधी एक बार फिर से शुरू होगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। कही हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। वहीं, हीटवेव से भी राहत मिल सकती है। दक्षिण भारत सहित देश के पश्चिमी तट पर मानसून से पहले की बारिश तेज हो रही है। उत्तर पूर्वी बिहार के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश की संभावना बन रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *