Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गंगा में कूदे व्यक्ति को रामराज पुलिस ने बचाया

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्यवाही से गंगा में कूदे व्यक्ति की जान बच गई।

भूरा सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी चांदपुर, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 50 वर्ष, पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। जिसके कारण आज दिनांक 21.08.2026 को उनके द्वारा गंगा बैराज से गंगा नदी में छलांग लगा दी गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष रामराज  ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही, उ0नि0  जोगेन्द्र सिंह ढिल्लो, का0 राजकुमार एवं का0 कपिल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए गंगा नदी में बह रहे व्यक्ति को बचाने के लिए साहस एवं तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा अथक प्रयास करते हुए रस्सी की सहायता से भूरा सिंह को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही एवं साहस के फलस्वरूप व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस द्वारा व्यक्ति को आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा करते हुए टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता की आमजन द्वारा भी सराहना की जा रही है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *