Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शराब ठेके के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम पावटी के दर्जनों महिला बच्चे और नौजवानों ने शराब ठेके के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम पावटी के दर्जनों लोगों ने जिला कचहरी में प्रदर्शन करते हुए शराब के ठेके का जबरदस्त विरोध किया और कहा कि शराब के ठेके को बंद किया जाए क्योंकि इससे क्षेत्र के नौजवान और आम लोग बर्बाद हो रहे हैं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला और बच्चे और नौजवान शामिल हुए प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया और कहा कि ग्राम पावटी शराब का ठेका बंद किया जाए। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी के दर्जनों ग्रामीण ,गाँव पावटी में खुल रहे शराब ठेके के खिलाफ शराब के ठेके को बंद कराने के लिए डीएम कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि अगर शराब का ठेके को बंद नहीं किया जाता तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे,महिलाओं ने नहीं चाहिए शराब ठेके हमें चाहिए शिक्षा आदि नारेबाजी की जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *