Skip to main content

TR NEWS UP-UK

विकास भवन सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में डीएम को बताई समस्याएं

मुजफ्फरनगर। आज विकास भवन सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता, कमल किशोर कंडारकर मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति शोभित श्रीवास्तव उपायुक्त राज्य व्यापार कर के संचालन में में आहुत बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए महावीर चौक व टाऊन हाल बिजली घर की विद्युत सप्लाई में अत्यधिक व्यवधान होने, व समाधान न होने पर रोष प्रकट किया गया। झाँसी रानी चौक पर छोटे छोटे बच्चों के स्कूल के सामने डिवाइडर बन्द करने पर ऐतराज जताया। पहले की अपेक्षा बरसात में जल भराव कम होने किन्तु रामपुरी, राम लीला टिल्ला, आत्म कुंज आदि जगहों पर भविष्य में जलभराव से निजात दिलाने की माँग की। जनपद में सावन माह में शिव रात्रि के अवसर पर आ रहे कांवड़ यात्रा महाकुंभ में प्रशासनिक अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा संवेदना दिखाते हुए व्यापक जनसहयोग और शिविर संचालकों के साथ ताल मेल और सहयोग से निर्विघ्न और सुन्दर तरीके से संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में संजय मित्तल, पवन बंसल, पंकज गोयल, सुनील तायल , शलभ गुप्ता, राहुल गोयल, अजय सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल आदि ने भाग लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *