Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सरकारी भूमि पर मस्जिद निर्माण की सूचना पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया

मुजफ्फरनगर। सोहजनी जटान में सरकारी भूमि पर मस्जिद निर्माण की सूचना पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी जटान में सरकारी भूमि पर कथित निर्माण की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच के दौरान आवश्यक अनुमति और भूमि संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। पुलिस ने संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी और अभिलेख मांगे हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि भूमि के स्वामित्व और निर्माण की वैधता की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *