Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पंचशील कालोनी में फायरिंग करने के आरोपी दामाद को पुलिस ने जेल भेजा

मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाईन पुलिस ने ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने के आरोपी दामाद को एक लाईसेंसी रिवाल्वर, 2 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सास की हालत गंभीर बनी हुई है।

बीती शाम थाना सिविल लाइन पुलिस को पंचशील कालोनी में फायरिंग करने के आरोपी दामाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फायरिंग में 03 महिलाओं के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकल्न की कार्यवाही की गयी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा घायल महिलाओं को बिना देर किये अस्पताल पहुंचाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा फायरिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेंसी रिवाल्वर, 02 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस बरामद किये गये। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 128/2026 धारा – 109(1)/333/352/351(3)/49 बी0एन0एस0 व 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जांच से ये तथ्य प्रकाश में आए कि अनन्त मित्तल की शादी वर्ष 2012 में राधिका मित्तल पुत्री प्रदीप कुमार मित्तल निवासी पंचशील कॉलोनी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर से शादी हुई थी । वर्तमान में दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा है तथा बच्चे की कस्टडी हेतु  उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वाद विचाराधीन है। 25 मई को अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने के उद्देश्य से अनन्त मित्तल अपने पुत्र के साथ देहरादून से मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल आया था जहाँ पर किसी बात को लेकर हुए झगड़े, वाद-विवाद में उसके द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी सास, चचिया सास तथा पत्नी की भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया । पुलिस ने अनंत विजय मित्तल पुत्र नवनीत मित्तल नि0 28 लाल थप्पड थाना डोइवाला जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *