जान जोखिम में डाल नदी में उतरे जवान
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज बैराज स्थित गंगा पुल से मानसिक तनाव के चलते एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही चौकी बैराज पर तैनात पुलिसकर्मी कपिल कुमार और राजकुमार ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।
Author: Taja Report
Views: 85


