नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके द्वारा पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है। वही राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पुलिस भर्ती का लिखित पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था । उक्त मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाते हुए राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
Author: Taja Report
Post Views: 19

