संभल । एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले संदीप को खोजी कुत्ते (मैरी) ने सिर्फ 5 मिनट में ढूंढ निकाला। जिस खेत में घटना हुई, वहां गमछा पड़ा मिला। उसे सूंघकर मैरी 200 मीटर दूर संदीप के घर तक पहुंच गई। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने मैरी को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। संभल एसपी के.के. बिश्नोई ने जब मैरी को 10000 रु का चेक सौंपा- तो मैरी ने धब्ब से चेक को मुंह मे दबा लिया। देखिए मैरी का कमाल –
Author: Taja Report
Views: 305

