मुजफ्फरनगर। श्रावण मास में आयोजित पावन कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लाखों शिवभक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा व सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिवभक्त अपनी धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय वातावरण में पूर्ण कर सकें।
इसी क्रम में सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि यात्रा के दौरान जारी “Do’s & Don’ts” का अवश्य पालन करें। छोटी-छोटी सावधानियां न केवल आपकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा को भी सुगम एवं सुरक्षित बनाती हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी यह जागरूकता वीडियो आप सभी की सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कृपया इसे स्वयं देखें, अपने साथियों के साथ साझा करें तथा यात्रा के दौरान बताए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।
मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील—
“सावधानी अपनाएं, नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और भोले बाबा की पावन यात्रा को सुखद, शांतिपूर्ण एवं अविस्मरणीय बनाएं।”


