दिल्ली। शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योगा एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें पंकज की मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 168

