मुजफ्फरनगर। ससुराल पक्ष पर चर्चित पंचशील कॉलोनी गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी अनंतविजय मित्तल के माता-पिता को अदालत से जमानत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी के पिता नवनीत मित्तल और माता छाया मित्तल की नियमित अग्रिम जमानत याचिका को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है। इससे पहले अदालत ने दोनों आरोपियों को 16 जून तक के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी, जिस पर 16 जून को हुई अंतिम सुनवाई के बाद न्यायालय ने इसे नियमित जमानत में तब्दील करने का आदेश दिया है। दोनों को अधिक आयु और बीमारी के चलते जमानत की प्रार्थना की गई थी
Author: Taja Report
Post Views: 99


