बलूचिस्तान। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए जानलेवा फिदायीन हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी गुट ने दावा किया कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम को बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने यह जोखिम भरा ऑपरेशन अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, गुट द्वारा अताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल के तौर पर पहचाने गए एक आत्मघाती हमलावर ने शाम करीब 6:32 बजे (स्थानीय समय) विस्फोटकों से लदे मज्दा ट्रक को कोस्ट गार्ड के मजबूत कैंप से टकरा दिया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें पूरा कैंप तबाह हो गया।
Author: Taja Report
Post Views: 57


