Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर । स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, पुलिस मार्डन स्कूल व पुलिस परिवार के बच्चो ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित मंदिर प्रांगण में देशभक्ति थीम पर फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति की भावना से प्रेरित आकर्षक झंडों एवं कलाकृतियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, श्रीमती निवेदिता चौबे (पत्नी पुलिस अधीक्षक यातायात, मुजफ्फरनगर), श्रीमती उदिता मिश्रा (पत्नी सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर), प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह, प्रधानाचार्य पुलिस मार्डन स्कूल श्रीमती सुधा शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *