Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दलित महिला से गैंगरेप के एक अभियुक्त को गोली लगी, साथी भी दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में चरथावल की दलित महिला के साथ गैंगरेप में वांछित 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त घायल हो गया। उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा मय 4 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 13 जून को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना चरथावल पुलिस को अवगत कराया गया कि अभियुक्त उमर पुत्र आस मौहम्मद निवासी दधेडू खुर्द थाना चरथावल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर मोटरसाइकिल से ले जाकर जंगल में गलत काम करने की घटना कारित की गयी है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 87,123,70(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अभियुक्तगण की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज थाना चरथावल पुलिस व एसओजी टीम टीम गश्त/चेकिंग कर रही थी इसी दौरान दधेडू पुल के नीचे से दधेडू खुर्द की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्ति खडे हुई दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा दधेडू खुर्द के कच्चे रास्ते पर तेजी से भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण का पीछा कर घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी टीम द्वारा 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी अभियुक्त को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा मय 04 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। थाना चरथावल पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त उमर उर्फ सालिम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष (घायल ) व  मौ0 अब्दुल्ला पुत्र मतलूब निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष हैं।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *