Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नेकीराम की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं ब्लड शुगर , हार्ट, आंख, दांत चेकअप निशुल्क महाशिविर लगा

मुजफ्फरनगर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के, संस्थापक अध्यक्ष , स्व. नेकीराम गर्ग की 18वी पुण्य तिथि पर , उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने के निमित्त , दिनाँक 22 जुलाई 2026 को, वर्धमान जैन भवन, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर में, “रक्तदान एवं ब्लड शुगर, हार्ट , आँख, दांत चेकअप निशुल्क महाशिविर” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि (माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार)  कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप , वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति, गौरव स्वरूप, शिव नारायण अग्रवाल, अंकुर गर्ग, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, जिलाध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल एवं मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया । शिविर में- हार्ट, आँखें और दांतों का चेकअप , रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर “मिड टाउन” एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल ने सभी का आभार व्यक्त्त किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, व सोहनलाल गर्ग ने सभी रक्त दाताओं और मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए और जिला युवा अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह एवं नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी रक्तदाताओं के प्रशस्ति पत्र तैयार करके स सम्मान वितरित कराये।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज अग्रवाल, डाक्टर एमके बंसल, अशोक अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राहुल गोयल, अभिषेक अग्रवाल, कुश पुरी, सी ए अजय अग्रवाल, नीलकमल पुरी, बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अंचित मित्तल, शोभित गुप्ता, हर्ष सिंघल, अभिषेक मित्तल, गौरव मित्तल, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र कुच्छल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, सोहनलाल गर्ग, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता , जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, सीए अजय अग्रवाल, सीए मनीष बंसल, अमित मित्तल, निखिल मित्तल, प्रगति गोयल, वन्दना मित्तल, प्रतिभा बंसल, दिनेश गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग, नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नगर इकाई अलमासपुर के प्रभारी शिवकुमार चौधरी, अध्यक्ष यशवीर सिंह राठी, महामंत्री सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, एवं ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सत्यवीर वर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, कमल किशोर गोयल, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चौधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, नगर युवा कोषाध्यक्ष हर्ष सिंघल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया,अजय जैन, ईशु अग्रवाल,संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *