मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने कहा है इस सरकार मे अफसरशाही इस कदर हावी हो गई है की आम जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ उनका व्यवहार पूर्णतः असम्मानजनक हो चुका है , उत्तरप्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री का विद्युत विभाग के अफसर द्वारा जानबूझकर फोन काट देना व समस्या की शिकायत करने वाले आमजनमानस पर मुकदमा दर्ज कराना यही दर्शाता है , हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते है ।
हम उत्तरप्रदेश सरकार से ये अपेक्षा करते है की वह आम जनमानस व जनप्रतिनिधियों का सम्मान बचाये रखने का कार्य करेगी ।
Author: Taja Report
Post Views: 43


