Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिले में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज  जनपद में आयोजित गई । परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई । इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से की जा रही सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयास की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *