Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर को घायल कर दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर/डकैत/गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी नई मण्डी सुनील कुमार व थाना प्रभारी नई मण्डी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी बागोवाली के सामने एनएच-58 पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दौरान मेरठ की ओर से एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह पुलिस टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर चौकी बागोवाली के समीप कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर भट्टे के सामने कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल जाने के कारण उक्त व्यक्ति स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में घुस गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे कई बार फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु उसने चेतावनी की अवहेलना करते हुए लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग जारी रखी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त तालिब के विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *