मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 85


