Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर । भारतीय जन संघ के प्रवर्तक रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चल रहे संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्दलीय चुनाव लड़कर भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संसद में पहुंचे और भारी उद्योग मंत्री बने लेकिन नेहरू की नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रारंभ से ही नारा लगाते आए हैं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी की इच्छा है कि पी ओ के को भी भारत में विलय कर लिया जाए।जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षियो द्वारा कुछ लोगो के चंदा चोरी करने पर पूरे संघ और विश्व हिंदू परिषद को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोमवीर सिंह, अनूप बाल्मीकि पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरुषोत्तम, शरद शर्मा, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावर्टी, श्वेता कौशिक, सुनील दर्शन, रविकांत पाल, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, दिनेश पुंडीर, रक्षित नामदेव, पुरोहित ऊंटवाल, सर्वेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, विजय शुक्ला, विजय सैनी, डॉ देशबंधु तोमर, सभासद अमित पटपटिया, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबिता सिंह, प्रशांत चौधरी, अभिजीत सिंह गंभीर, सचिन सैनी, अमन तोमर, मोहित कुमार, बबिता गुप्ता, परमेश सैनी, अतुल सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में सभी के सहयोग का आवाह्न किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री संजय गर्ग ने किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *