Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में मुजफ्फरनगर यूपी टॉप

मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, IGRS शाखा, थानों में नियुक्त IGRS कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2026 के माह मई में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के 16 थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह मई-2026 में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *