मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की प्रसिद्ध कावड़ यात्रा में शिव भक्त कावड़ियों की सेवार्थ हेतु इलेक्ट्रिक वायर बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी अपार इंडस्ट्रीज द्वारा शुद्ध पेयजल एवं जूस के पैकेट आदि का वितरण किया गया जिसका उद्घाटन प्रमुख व्यापारी नेता संजय मित्तल, ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा यह बहुत ही पुनीत कार्य है कांवड़ियों की जितनी भी सेवा हो सके करनी चाहिए कावड़ियों की सेवा ही सच्ची सेवा है कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर राजेश गोयल ने बताया की अपार कंपनी द्वारा जनपद में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु चौराहों पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के लिए वर्षा एवं धूप से बचने के लिए छतरी लगाई गई इस अवसर पर व्यापारी नेता विवेक गर्ग व कंपनी के डिप्टी मैनेजर अनुज प्रजापति, सेल्स मैनेजर प्रिंस चौधरी आदि उपस्थित रहे |
Author: Taja Report
Post Views: 24


