Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत

मुजफ्फरनगर।  छपार थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पानीपत निवासी संदीप व दो अन्य शामिल है। एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने तीनों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जिसके चलते पूरे हाइवे पर जाम की स्थिति बन गयी। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर ने बताया कि थाना छपार क्षेत्र के एनएच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बीच सिसौना गांव के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की दुर्घटना होने की सूचना थाना छपार पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ रवि शंकर, थानाध्यक्ष छपार  मोहित कुमार, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारीगण  मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह करीब 9ः30 बजे थाना छपार क्षेत्र के एनएच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बीच सिसौना गांव के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की दुर्घटना होने की सूचना थाना छपार पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, थानाध्यक्ष छपार श्री मोहित कुमार, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारीगण मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति एवं 01 बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मृतको में मोटरसाइकिल चालक की पहचान संदीप पुत्र रामकिशन ग्राम रामपुर थाना खरखोदा जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है तथा अन्य की पहचान हेतु प्रयास किये जा रहे है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधा बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई तथा ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है ह

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधा बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई तथा ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

एनएच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित ग्राम सिसौना के समीप हुए सड़क दुर्घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महाडीक द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *