Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सुधांशु महाराज पहुंचे रेशू एडवर्टाइजिंग, खाया एशिया प्रसिद्ध गुड़, जल्द ही पहुंचेंगे शुकतीर्थ व संभलहेडा

मुजफ्फरनगर । भारत के विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत सुधांशु महाराज मुजफ्फरनगर पहुंचे। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उनका बैगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत किया गया। सुधांशु महाराज प्रातः 8ः30 बजे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने रेशू फैक्ट्री पहुंचे। जहां रेशू एडवरटाइजिंग टीम ने उनका शंख बजाकर, शॉल ओढाकर, माला पहनाकर, तिलक करके स्वागत किया। सत्यप्रकाश रेशू ने सुधांशु महाराज से मुजफ्फरनगर की जनशक्ति-बौधिकशक्ति-धनशक्ति को भारत की विश्व महाशक्ति बनाने के लिए आर्शीवाद लिया।

सुधांशु महाराज की साथ मनोज शास्त्री, विरेन्द्र स्वामी, अंजु शास्त्री, प्रयाग दत्त, रीना दत्त, हर्षित शस्त्री, चौधरी प्रेमचंद आदि का भी राम नाम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय राष्ट्रीय संत सुधांशु महाराज सत्यप्रकाश रेशू के माध्यम से मुजफ्फरनगर के जनमानस को अपना आर्शीवाद देने के लिए रेशू एडवरटाइजिंग पर रूके तो पूरा वातावरण भक्तिमय व देश भक्ति के नारो से गूंज उठा। महाराज श्री को मुजफ्फरनगर का गुड़-शक्कर सभी की ओर से भेंट किया गया। जिसे खाकर संत श्री ने मुजफ्फरनगर के किसानो को भी बधाई दी। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा की उद्गम स्थली शुकतीर्थ व पंचमुखी शिव मंदिर संभलहेडा में शीघ्र दर्शन को आने के लिए भगवान से प्रार्थना की। सुधांशु महाराज ने फैक्ट्री में भ्रमण करने के बाद गऊशाला देखकर प्रसन्नता व्यक्त की व गऊ पूजन किया। रेशू टीम ने संत श्री को बताया कि रेशू एडवरटाइजिंग भारत की एम.एस.एम.ई. रजिस्टर्ड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पहली आधुनिकतम फैक्ट्री है। जिसमे हर प्रकार के विज्ञापन पट् बनाने के संयंत्र उपलब्ध है। संत श्री के स्वागत में शोभित गर्ग, मोहित गर्ग, अतुल कौशिक, जोगेन्द्र हुड्डा, प्रियंका, शोभित शर्मा, सुशील चौधरी आदि रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *