Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा बताते हैं की लगातार जर्नलिज्म डिपार्टमेंट अपने को अपग्रेड करने में लगा है। ताकि यहां से देश के बेहतरीन प्रोफेशनल तैयार होकर निकले। आज पत्रकारिता में जो चुनौतियां हैं, उसी को ध्यान में रखकर कोर्स डिजाइन किया गया है। ताकि छात्र तकनीक के साथ साथ थ्योरी को भी समझे। डॉ कुशवाहा कहते हैं की जर्नलिज्म एक बेहतरीन कैरियर का क्षेत्र है, जहाँ लगातार अच्छे पत्रकार ओर मीडिया एक्सपर्ट की आवश्यकता बनी रहती है। उन्होंने बताया की विभाग का प्रदर्शन हर वर्ष शानदार रहा है, जिसके लिए कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ सर का सबसे बड़ा योगदान है। आज देश के कई राज्यों में विभाग से पास आउट बच्चे मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया की देश के किसी भी मीडिया डिपार्टमेंट के मुकाबले हमारा डिपार्टमेंट किसी भी दृष्टिकोण से कम नहीं है। जल्दी हीं नए छात्रों की क्लासेज भी उनके स्वागत के साथ शुरू होंगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *