मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच द्वारा ग्राम नावला में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार, सर्व समाज की भागीदारी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल समाज के सभी वर्गों अल्पसंख्यक, दलित पिछड़ा को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष संजय राठी भूपेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र तोमर, आदि उपस्थित रहे। विजय आर्य को सामाजिक न्याय मंच का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 35


