Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 3 अगस्त से स्वरूप प्लाजा में लगेगा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का कांवड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक संजय अरोड़ा राष्टीय संयोजक के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशिष्ठ अतिथि सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रही। बैठक में आगामी श्रावण मास में आने वाली कांवड़ यात्रा पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सर्व सम्मति से श्रावण मास में हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर 3 अगस्त 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा रुड़की रोड पर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से राजीव बंसल राष्ट्रीय सचिव को शिविर प्रभारी व संजीव मलिक जिला उपाध्यक्ष, नितिन गोयल मीरापुर अध्यक्ष को सह शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया। मेडिकल कैंप का प्रभारी अमरीश शर्मा को बनाया गया। बैठक में बोलते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए 3 अगस्त को शुभारंभ होगा और 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा निकट शिव चौक रुड़की रोड मुजफ्फरनगर पर निशुल्क विशाल कावड़ सेवा शिविर लगाएगा। शिविर में सुबह का नाश्ता, खाना, नींबू पानी व दूध की व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे अमरीश शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करे।

इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के शिविर में महिलाओं के लिए विश्राम की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण जैन, राजीव बंसल, नितिन गोयल, अनिल मलिक, श्याम वर्मा, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *