मुजफ्फरनगर। प्रकाश स्पोर्स्ट्स क्लब , कोर्ट रोड पर तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी समर्थ प्रकाश चेयरमैन प्रयत्न संस्था और यशिका चौहान द्वारा फीता काट के संयुक्त रूप से किया गया ।
टूर्नामेंट के आयोजक राहुल प्रकाश ने माला पहना कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर 80 बच्चो ने प्रतिभाग किया । कम्पटीशन 3 दिन चलेगा और विभिन्न वर्गों में हो रहा है ।
इस अवसर पर बोलते हुए समर्थ प्रकाश ने बच्चो को शाबाशी दी और बैडमिंटन को तंदरुस्त रहने का साधन बताया ।यशिका चैहान ने भी बच्चो को प्रोत्साहित किया
क्लब की मालकिन अंजू प्रकाश उपस्थित रही और सबका आभार व्यक्त किया
Author: Taja Report
Post Views: 199


