Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर महाशिवरात्रि पर बालाजी दरबार में हुआ विशाल कीर्तन, संतान सुख की कामना लेकर उमड़े श्रद्धालु

 

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी दरबार खादर वाला मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में सावन मास के पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चुंगी नंबर-दो स्थित बालाजी दरबार सत्संग भवन में विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बालाजी मंदिर नई मंडी के संस्थापक श्री गुरु चंद किरण जी एवं श्री शिव शक्ति बालाजी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गुरु पंकज जिंदल जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मुजफ्फरनगर मीनाक्षी स्वरूप तथा सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा बालाजी उपासक पंडित नितिन शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस विशेष कीर्तन में देवों के देव महादेव की विशेष कृपा का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उन माता-बहनों के लिए आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम रहा, जो संतान सुख से वंचित हैं। मान्यता के अनुसार दरबार में बाबा के चरणों से प्राप्त फल को प्रसाद स्वरूप देकर उनकी गोद भरने की कामना की गई।

श्री पंकज जिंदल गुरुजी ने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा की कृपा से संतान सुख की इच्छा रखने वाली माताओं की मनोकामना पूर्ण हो और उनके घर-आंगन में खुशियां आएं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव एवं बालाजी महाराज का गुणगान किया।

कार्यक्रम में बालाजी उपासक पंडित नितिन शर्मा, सभासद पूनम शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, प्रिंस वर्मा, रजत वर्मा, आलोक कुमार, ऋषभ धीमान, सोहनलाल शर्मा, इंजीनियर पंकज गुर्जर, विवेक बंसल, रोहित अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, आशीष चौहान, अंकुर वर्मा, कन्हैया शर्मा, बृजेश वर्मा, सत्यनारायण सिंह, विपिन जैन, पारस सरिया, प्रदीप भाई, स्वाति जिंदल, भारती गर्ग, पारुल चौहान, मनीषा अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, पायल बंसल, सुषमा पाल, बॉबी पाल, अनिता, रेखा एवं रुचि वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *