Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Muzaffarnagar news : फर्जी तरीके से चल रहा oyo होटल किया सील

मुज़फ्फरनगर। एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी की तहसील बुढाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से oyo होटल का बोर्ड लगाकर फर्जी तरीके से होटल चलाए जा रहे हैं जिसमें गलत कृत्य हो रहे है और इन होटलो का सराय एक्ट में भी पंजीकरण नही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस क्षेत्रधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र कुमार व भारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर छापा। मोके पर होटल मालिक कोई वैध कागज नही दिखा पाए। जिस पर एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी व सी.ओ. बुढाना गजेंद्र कुमार ने होटल को सील कर दिया। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वही क्षेत्र की जनता एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की जमकर तारीफ कर रही है क्षेत्र की जनता का कहना है कि ऐसे निष्पक्ष कार्यवाही करने वाली एसडीएम पहली बार बुढाना में आई है जो तुरंत एक्शन लेती है। निष्पक्ष कार्यवाही करती है। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी जिसका संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। संयुक्त आख्या अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) को भेजी गई है आगे की कार्यवाही वही से होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *